हल्द्वानी। उत्तराखंड स्थापना दिवस पर रविवार को साथी संगठन की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। लालडांठ रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में संरक्षक लीलाधर पांडे की अध्यक्षता में बाल दिवस समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में महासचिव लक्ष्मण सिंह गौनिया, क्रियाशाला के अध्यक्ष नंदा बल्लभ गुणवंत, शंकर दत्त तिवारी, मोहन चंद पांडे, केके जोशी, हिमांशु पवार आदि मौजूद रहे।