रामनगर। रामनगर के ग्राम सुंदरखाल को राजस्व गांव बनाने की मांग के लिए ग्रामवासियों ने बैठक की। इस दौरान ग्राम वासियों ने कहा कि विगत कई वर्षों से सुंदरखाल को राजस्व गांव बनाने का आश्वासन दिया जा रहा है। कहा कि आश्वासन के पूरा नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एक नवंबर को धनगढ़ी गेट पर धरना देने का निर्णय लिया है। इस दौरान पूरन राम, योगेंद्र कुमार,उत्तम चंद, प्रेम राम, खीम, जानकी लोहिया आदि रहीं।