हल्द्वानी। कल्याणम स्पेशल स्कूल में दिव्यांग बच्चों ने दिवाली मेले में भाग लिया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर बच्चों ने स्वयं सुंदर दीये सजाए। हस्तनिर्मित वस्तुओं के स्टॉल लगाकर सभी का मन मोह लिया। अभिभावकों व स्थानीय लोगों ने बच्चों के स्टॉल से सामान खरीदकर उनका उत्साह बढ़ाया। चांदनी कफलटिया ने कहा कि यह मेला बच्चों के आत्मविश्वास और स्वावलंबन को बढ़ावा देता है। अतिथि सुरेश कपिल ने बच्चों के प्रयास को सराहा। बच्चों ने नृत्य, भजन और देशभक्ति गीतों की रंगारंग प्रस्तुति दी। इस दौरान रागिनी गुप्ता, प्रेक्षा विश्नोई आदि रहीं।