फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: राज्यपाल से मिले उत्तराखंड प्रशासन अकादमी के महानिदेशक

Wed, 10 Jun 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। लोक भवन में मंगलवार को डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल के महानिदेशक भगवती प्रसाद पांडे ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने अकादमी में चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने महानिदेशक से प्रशासनिक प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इस दौरान लोकसेवकों की क्षमता संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी वार्ता हुई। महानिदेशक पांडे ने राज्यपाल को अकादमी की वर्तमान गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट ने भी राज्यपाल से भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के कार्यों की जानकारी ली। कुलपति ने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें