फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डीआईजी ने कुमाऊं में तैनात 1050 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया

Thu, 08 Aug 2024 07:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। निर्धारित अवधि पूरी होने पर डीआईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने कुमाऊं परिक्षेत्र के 1050 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईजी के जारी आदेश के अनुसार 15 निरीक्षकों के तबादले किये गए हैं। जिसमें आठ को पहाड़ से मैदान, पांच को मैदान से पहाड़ और दो पहाड़ से पहाड़ स्थानांतरित किये गए हैं। 29 उपनिरीक्षकों में 17 को पहाड़ से मैदान, 10 को मैदान से पहाड़ और दो को पहाड़ से पहाड़ भेजा गया है। जबकि 50 एएसआई में 24 को पहाड़ से मैदान और 26 को मैदान से पहाड़ स्थानंतरित किया है।
विज्ञापन

नागरिक पुलिस के 299 हेड कांस्टेबल में 167 को पहाड़ से मैदान, 132 को मैदान से पहाड़ स्थानांतरित किये गए है। सशस्त्र पुलिस के 196 हेड कांस्टेबल स्थानांतरित किये गए है। जिसमें 98 को पहाड़ से मैदान और 98 को मैदान से पहाड़ भेजा गया है। नागरिक पुलिस के 461 कांस्टेबल स्थानांतरित किये गए है। जिसमें 206 पहाड़ से मैदान और 255 मैदान से पहाड़ भेजे गए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें