फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भवन कर जमा करने में हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत भवन स्वामी के निधन के बाद नजूल भूमि में काबिज मृतक के परिजनों को भवनकर जमा करने में परेशानी आ रही है। प्रतिनिधिमंडल ने ईओ आलोक उनियाल से मिलकर समस्या का समाधान करने की मांग की। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने ईओ को बताया कि नगरपालिका सीमा अंतर्गत भवन स्वामी के निधन के बाद मृतक के नाम से ही नगर पालिका भवन कर जमा करने के नोटिस भेज रहा है। भवन कर मृतक के नाम से ही जमा हो रहे हैं। मृतक भवन स्वामी के विरासतन उत्तराधिकारी मृत्यु प्रमाण पत्र जमा करने के बाद भी नगर पालिका विरासतन नामांतरण नहीं कर रही है। ईओ आलोक उनियाल ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया गया है। इस दौरान देवभूमि व्यापार मंडल के संरक्षक मनमोहन अग्रवाल, कांग्रेस नेता ताईफ खान आदि मौजूद शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें