फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कोर्स किया, नौकरी ढूंढने गए तो पता चला इंस्टीट्यूट फर्जी है

Fri, 13 Oct 2023 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित एक संस्थान में 38 छात्र-छात्राओं ने पैरामेडिकल का कोर्स किया। जब एक छात्र ने नौकरी के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज में आवेदन किया तो पता चला कि संस्थान फर्जी है।

पुलिस के अनुसार बड़ी मुखानी निवासी हिमांशु नेगी ने दो साल पहले काठगोदाम स्थित पैरामेडिकल के शैक्षणिक इंस्टीट्यूट में दाखिला लिया था। प्रबंधकों ने दावा किया था कि यह संस्थान दिल्ली पैरामेडिकल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (डीपीएमआई) की शाखा है। दो साल के कोर्स के एक लाख रुपये लिए गए। संस्थान में हिमांशु के साथ कुल 38 बच्चों ने दाखिला लिया।
विज्ञापन


कोर्स के बाद मार्कशीट, डिप्लाेमा और पैरामेडिकल का सर्टिफिकेट भी दिया गया। बच्चे अलग-अलग जगहों पर प्राइवेट नौकरी करने लगे। बाद में उस बैच के एक छात्र ने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में नौकरी के लिए आवेदन किया तो पता चला कि संस्थान से मिला डिप्लोमा सही नहीं है। जांच करने पर पता चला कि डीपीएमआई की कोई शाखा काठगोदाम में नहीं है।
विज्ञापन


आरोप है कि इस संबंध में जब इंस्टीट्यूट के एमडी डॉ. प्रकाश मेहरा से बात की तो उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अभी चल रही है। आरोप है कि प्रकाश मेहरा के अलावा डॉ. पल्लवी मेहरा और तनुजा गंगोला ने सभी छात्र-छात्राओं के साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें