फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 15 जून से बंद रहेगा ढिकाला जोन

Mon, 10 Jun 2024 06:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क का ढिकाला जोन 15 जून से पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगा। इसके अलावा कार्बेट पार्क के सभी जोन में रात्रि विश्राम भी बंद कर दिया जाएगा। 30 जून को बिजरानी रेंज में भी सफारी बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

सीटीआर के वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि मानसून सीजन शुरू होने वाला है। इसे देखते हुए 15 जून से पर्यटकों के लिए ढिकाला जोन बंद कर दिया जाएगा। ढिकाला जोन के साथ ही सभी जोन में पर्यटकों के रात्रि विश्राम की सुविधा भी बंद हो जाएगी। 15 जून के बाद पर्यटक ढिकाला को छोड़कर गर्जिया, बिजरानी, झिरना और ढेला जोन में पर्यटक जंगल सफारी करेंगे। ढिकाला जोन में चार कैंटर सुबह और चार कैंटर शाम की पाली में डे विजिट पर जाते हैं। एक कैंटर में 64 पर्यटक एक बार में जाते हैं। वहीं, बिजरानी, गर्जिया और झिरना जोन में 30 जिप्सियां सुबह और 30 जिप्सियां शाम की पाली में पर्यटकों को जंगल सफारी कराती है। पार्क वार्डन अमित ने बताया कि ढिकाला जोन बंद होने के बाद पार्क की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें