फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corbett National Park: आज से खुलेगा ढिकाला जोन, पर्यटकों को होंगे बाघ के दीदार

Wed, 15 Nov 2023 10:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कॉर्बेट पार्क के ढिकाला जोन में सुबह छह बजे सैलानियों की जिप्सी और कैंटर को जंगल सफारी के लिए भेजा जाएगा। बरसात की वजह से कॉर्बेट पार्क का ढिकाला जोन हर साल 15 जून से 14 नवंबर तक सैलानियों के लिए बंद हो जाता है।
विज्ञापन
corbett national park - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज से कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन खुल रहा है। अब सैलानियों को कुलाचे भरते हिरन के झुंड और बाघ के दीदार हो सकेंगे। सुबह छह बजे धनगढ़ी गेट से पर्यटकों की जिप्सी जंगल सफारी के लिए ढिकाला जाएंगी। कॉर्बेट पार्क की ओर से गेट खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


कॉर्बेट पार्क के ढिकाला जोन में सुबह छह बजे सैलानियों की जिप्सी और कैंटर को जंगल सफारी के लिए भेजा जाएगा। बरसात की वजह से कॉर्बेट पार्क का ढिकाला जोन हर साल 15 जून से 14 नवंबर तक सैलानियों के लिए बंद हो जाता है। ढिकाला के साथ ही बिजरानी पर्यटन जोन भी 30 जून से सैलानियों के लिए बंद हो गया था। बिजरानी जोन 15 अक्तूूबर से खोल दिया था।

कॉर्बेट पार्क के वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि जोन खोलने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार सुबह से ढिकाला जोन को पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है। ढिकाला जोन में सफारी के लिए पर्यटक एडवांस बुकिंग कराते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें