रामनगर। ग्राम ढेला स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओ ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी लोकगीतों और लोकनृत्य पर आधारित कार्यक्रम पेश किए। उत्तराखंड की लोकगाथा पर आधारित कुमाऊंनी नृत्य नाटिका राजुला मालूशाही ने खूब वाहवाही बटोरी। वहां रमेश अधिकारी, प्रताप सिंह रावत, प्रधानाचार्य श्रीराम यादव, मनोज जोशी, सीपी खाती, हरीश कुमार, नवेंदु मठपाल, महेंद्र आर्या, शैलेंद्र भट्ट, बालकृष्ण चंद, सुभाष गोला, संजीव कुमार, उषा पवार आदि थे। संवाद