फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: धौराडाम की परिसम्पत्तियों का शीघ्र होगा निस्तारण

Wed, 28 May 2025 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधायक तिलक राज बेहड़ के भेजे पत्र को गंभीरता से लेकर यूपी के प्रमुख सचिव पुनर्गठन को धौराडाम की समस्या के निस्तारण की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बीते दिनों बेहड़ ने एक पत्र लिखकर परिसंपत्तियों बंटवारे में किच्छा धौराडाम क्षेत्र का स्वामित्व उत्तराखंड को सौंपने की मांग की थी। विधायक बेहड़ ने यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ को लिखे पत्र में कहा था कि धौराडाम बड़ा जलाशय है। राज्य बनने के बाद भी परिसंपत्तियों के बंटवारे में धौराडाम का स्वामित्व उत्तराखंड को नहीं सौंपा गया है। यह इलाका परिसंपत्तियों के बंटवारे में छूट गया था, बरसात में यूपी की ओर से यहां का पानी रोक दिया जाता है। इस कारण यहां पर पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है और इससे हर वर्ष जान-माल की हानि होती है। बेहड़ ने परिसंपत्तियों बंटवारे में धौराडाम क्षेत्र का स्वामित्व उत्तराखंड को सौंपने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें