फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग पर दिया धरना

Mon, 08 May 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
रामनगर के लखनपुर चौराहे पर धरना देते सामाजिक राजनीतिक संगठन। संवाद
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। महिला पहलवानों के आंदोलन के समर्थन में आगे आए सामाजिक, राजनीतिक संगठन ने धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

लखनपुर चुंगी पर सामाजिक, राजनीतिक संगठनों उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, समाजवादी लोक मंच, इंकलाबी मजदूर केंद्र, महिला एकता मंच, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, प्रगतिशील भोजन माता संगठन, जन अधिकार मंच, आइसा, पछासं, इंसाफ का सिपाही, किसान संघर्ष समिति से जुड़े लोग लखनपुर चुंगी पर एकत्र हुए। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी की अध्यक्षता और किसान संघर्ष समिति के ललित उप्रेती के संचालन में धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा आज जुमला बनकर रह गया है।
राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाने वाली देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित पहलवान बेटियां न्याय की मांग को लेकर 14 दिन से दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठी हैं लेकिन देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री मौन साधे हैं। धरना-प्रदर्शन में मुनीष कुमार, रोहित रूहेला, पीसी जोशी, ललिता रावत, तुलसी छिम्वाल, सुमित, रवि, आनंद सिंह नेगी, मदन सिंह मेहता, लालमणि, महेश जोशी, दीपा रावत, मुकेश जोशी, लालता श्रीवास्तव, विभा श्रीवास्तव, सुनीता, सरस्वती जोशी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें