लालकुआं। बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने एवं गौला नदी में सुरक्षा दीवार लगाने की मांग के लिए 21 मई को बुद्ध पार्क हल्द्वानी में धरना देने का निर्णय लिया गया। रविवार को सामुदायिक भवन में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 18 फरवरी को संयुक्त संघर्ष समिति ने लालकुआं में जोरदार प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग की थी। इसके लिए शासन-प्रशासन को दो माह का समय दिया गया था जो 18 अप्रैल को पूरा हो रहा है। तय हुआ कि कांग्रेस संगठन 21 मई को बुद्ध पार्क हल्द्वानी में धरना-प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का प्रयास करेगा।