मुक्तेश्वर (नैनीताल)। क्षेत्र के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ की संभावना देखते हुए पुलिस की भी उचित व्यवस्था की गई है। हर साल यहां महाशिवरात्रि पर्व पर मुक्तेश्वर, नथुवाखान, रामगढ़, शीतला, अल्मोड़ा से श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए आते हैं। लोगों का मानना है कि मंदिर में भगवान शिव को जलाभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। वहीं मुक्तेश्वर में मेले का भी आयोजन किया जाता है।