फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अमरनाथ की पावन कथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से हल्दूचौड़ दुर्गापालपुर मोतीराम स्थित लक्ष्मी भवन में आयोजित सत्संग में मानव धर्म आश्रम हल्द्वानी से आईं जीविका बाई ने शिव पार्वती संवाद एवं अमरनाथ की पावन कथा सुना कर सभी को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति के अंदर परम तत्व को जानने की अभिलाषा उत्पन्न होती है तो सद् गुरुदेव महाराज उसे रास्ता दिखा देते हैं। इस दौरान मुख्य आयोजक भुवन चंद भट्ट एवं पुष्पा भट्ट ने उपस्थित संत महात्माओं का तिलक वंदन कर स्वागत अभिनंदन किया। यहां मुख्य रूप से क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र दुर्गापाल, पूर्व ग्राम प्रधान इंदर सिंह बिष्ट, बंशीधर अंडोला, भगवान दास वर्मा, स्वामीनाथ पंडित, शंभू दत्त नैनवाल, शुभम नैनवाल, निशीथ, शुभम भट्ट, अजय उप्रेती, भागीरथी पांडे, सत्यवती कश्यप गोविंदी देवी, बबली देवी, दिव्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें