फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 28 Nov 2023 02:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
गंगा स्नान मेले में गर्जिया मंदिर में दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु। 
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गर्जिया मंदिर के पास कोसी नदी में करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। वहीं श्रद्धालुओं ने माता के डोले का मंदिर की सीढ़ी पर दर्शन किए। दूसरी ओर, प्रशासन की ओर से इस बार व्यवस्थाएं चाक चौबंद रही।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने कड़कड़ाती ठंड में कोसी नदी में आस्था की डुबकी लगाकर मां गर्जिया देवी के दर्शन किए। मेले में दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी प्रसाद की व्यवस्था थी। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नैनीताल जिले के साथ ही मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर आदि जिलों के श्रद्धालुओं ने मां गर्जिया के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।
मेला क्षेत्र में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात था। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया था। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

मंदिर के मुख्य पुजारी मनोज पांडेय ने बताया कि मंदिर में करीब 40000 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। मंदिर के टीले की स्थिति को देखते हुए माता का डोला दर्शनों के लिए मंदिर की सीढि़यों पर रखा गया था। दूसरी ओर, एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजार किए गए हैं। वहीं हनुमान धाम में भी खिचड़ी का प्रसाद भक्तों को वितरित किया गया।


हल्दुआ बैरियर पर रोके गए ट्रैक्टर-ट्रॉली

रामनगर। गर्जिया मंदिर में माता रानी के दर्शन के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली से आने वाले श्रद्धालुुओं को हल्दुआ बैरियर पर रोका गया। हल्दुआ बैरियर से श्रद्धालुओं के लिए पांच बस शटल सेवा लगाई गई थी। दरअसल, सोमवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली व पिकअप से आने वाले श्रद्धालु रोके जाने की वजह से अधिकतर वापस जाते हुए दिखाई दिए। एआरटीओ संदीप वर्मा ने बताया कि रात भर शटल सेवा से श्रद्धालुओं को गर्जिया मंदिर छोड़ा गया है।

श्री हनुमान धाम मंदिर में हुआ सुंदरकांड

रामनगर (नैनीताल)। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गर्जिया मंदिर के अलावा श्री हनुमान धाम मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
श्री हनुमान धाम अंजनी ग्राम छोई में भी विशाल खिचड़ी का भंडारा लगा। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सबसे पहले सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके बाद 11 बजे से भंडारा प्रसाद आरंभ किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों भक्तों ने भी श्री हनुमान के दर्शन कर खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। इस मौके पर राजीव अग्रवाल, पवन अग्रवाल, प्रेम जैन, दिनेश अग्रवाल, पवन सिंघल, उमेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, यशोदानंदन अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, पुनीत शंकर अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें