फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बाबा के दरबार में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Wed, 01 Jul 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल/भवाली (नैनीताल)। कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए मंगलवार को भी 10 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं के उमड़ने से धाम में जाम की समस्या भी बनी रही। इससे अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रानीखेत, धारचूला, बागेश्वर और हल्द्वानी की ओर आवाजाही करने वाले वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ा। भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल, मुक्तेश्वर और रामगढ़ में भी सैलानियों की आवाजाही देखने को मिली। सैलानियों ने पैराग्लाइडिंग, नौकायन, जिप लाइन और कयाकिंग का लुत्फ उठाया। होटल कारोबारी रमन बिष्ट ने बताया कि मंगलवार को पर्यटन सीजन के अंतिम दिन सैलानियों की चहल-पहल बनी रही। मैदानी क्षेत्रों में स्कूल खुलने से अब सैलानियों की आवाजाही वीकेंड में रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें