नैनीताल। मां नयना देवी मंदिर के 23 जून को होने वाले स्थापना दिवस समारोह के तहत 15 जून से शुरू हुए कार्यक्रमों के तहत रविवार को भागवत कथा हुई। व्यास चंद्रशेखर अधिकारी ने देवी के विभिन्न स्वरूपों के बारे में बताया। श्रद्धालुओं ने गीता माहात्म्य को भी जाना। विभिन्न प्रसंगों के बीच हुए भजन-कीर्तन में श्रद्धालु झूमते नजर आए। झांकियां भी आयोजन का आकर्षण रहीं। मुख्य यजमान मनोज चौधरी रहे। सफलता में अध्यक्ष राजीव लोचन साह, सचिव प्रदीप कुमार शाह, घनश्याम लाल साह, किशन सिंह नेगी, मून बहादुर शाह, वसंत वल्लभ पांडे, चंद्रशेखर तिवारी, भुवन कांडपाल, सुमन साह, मंजू रौतेला आदि जुटे रहीं।