नैनीताल। नयना देवी मंदिर प्रवेश द्वार के समीप स्थित प्रसाद की दुकानें बंद होेने के कारण सोमवार को श्रद्धालु परेशान रहे। श्रद्धालुओं को प्रसाद आदि के लिए बाजार की दौड़ लगानी पड़ रही है। देश के 51 शक्तिपीठ में शामिल नयना देवी मंदिर में साल भर श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। दुकान बंद होने की जानकारी नहीं होने से पर्यटक मंदिर पहुंचने के बाद प्रसाद के लिए भटकते नजर आए।