फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित भारत ग्राम रोजगार योजना अधिक पारदर्शी : डॉ. बिष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने पत्रकार वार्ता में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड अजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) पर केंद्र सरकार की मंशा स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि यह योजना हर दृष्टि से मनरेगा के मुकाबले अधिक पारदर्शी, प्रभावी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने वाली है। डॉ. बिष्ट ने बताया कि मनरेगा में बड़े बजट के बावजूद फर्जीवाड़े की शिकायतें सामने आती रही हैं। विकसित भारत ग्राम रोजगार योजना में पारदर्शिता को प्राथमिकता दी गई है। विधायक ने बताया कि अब पंचायतों को यह अधिकार दिया गया है कि वे अपनी पंचायत में आवश्यक कार्य स्वयं तय करें। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, नवीन पपोला, लक्ष्मण खाती, गोविंद राणा, बॉबी संभल, हरीश नैनवाल, सचिन अग्रवाल, अरुण बाल्मीकि, विनोद श्रीवास्तव, ओमपाल कश्यप, नारायण सिंह बिष्ट और पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें