फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: केरल से जीत के बावजूद उत्तराखंड हॉकी टीम नहीं कर पाई क्वालीफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नेशनल सब जूनियर बालिका हॉकी में उत्तराखंड की टीम केरल से जीतने के बावजूद अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल नहीं कर पाई। रांची में बीती तीन जुलाई से चल रही नेशनल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम की शुरुआत शानदार रही। टीम ने अपने शुरुआती दो मुकाबलों में कर्नाटक व दादर नगर हवेली की टीम को पराजित किया था। हालांकि मणिपुर से हार का सामना करना पड़ा था। उत्तराखंड के पूल में मणिपुर शीर्ष स्थान पर काबिज हो गई। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी वरुण बेलवाल ने बताया कि उत्तराखंड अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान पर पहुंचने से चूक गई। राज्य की टीम को दूसरा स्थान मिला और मणिपुर ने अगले साल के लिए क्वालीफाई कर लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें