फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण तीन अगस्त को, तैयारियां तेज

Fri, 31 Jul 2026 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिले में निर्वाचित उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह तीन अगस्त को आयोजित किया जाएगा। डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने बीडीओ को अपने-अपने विकासखंड मुख्यालयों में नियमानुसार शपथ ग्रहण कराने के लिए कहा है। इसके लिए समय पर तैयारियां पूरी करने और संबंधित प्रतिनिधियों को कार्यक्रम की सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। शासन और राज्य निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया के तहत उप-प्रधानों के चुनाव परिणाम 15 जुलाई को घोषित किए गए थे। अब निर्वाचित उप-प्रधानों को उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम 2016 के प्रावधानों के अनुसार पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण की पूरी कार्रवाई निर्धारित नियमों के अनुरूप संपादित की जाएगी। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को भी समन्वय और कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें