भीमताल (नैनीताल)। सीडीओ अनामिका ने सोमवार को मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी के साथ राजकीय प्रजनन उद्यान भीमताल का निरीक्षण किया। सीडीओ को कीवी के पेड़ों की जानकारी दी गई। विदेशी नाशपाती को लेकर भी बताया गया। सीडीओ ने किसानों को बागवानी से जोड़ने के लिए सेब और कीवी का उत्पादन बढ़ाने को कहा। इस दौरान सुष्मिता ह्यांकी, कमल जोशी, चंद्रलाल आदि मौजूद रहे। संवाद