फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मृतक रोहित को न्याय दिलाने के लिए कोतवाली में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में अमृतपुर-अमिया तोक सिरवा के ग्रामीणों ने भवाली कोतवाली में प्रदर्शन किया। पनेरू ने बताया कि नगर के भीमताल रोड स्थित जॉर्ज होटल में रोहित पांडे काम करता था। उन्होंने कहा कि 21 सितंबर की देर रात एक बजे पेड़ से गिरकर उसकी मौत हो गई थी। वहीं 22 सितंबर को शव को होटल के बाहर रखकर मुआवजे की मांग की थी। होटल संचालक की ओर से अभी तक 25 लाख का मुआवजा नहीं दिया गया है। इससे नाराज होकर रविवार को धरना प्रदर्शन कर पुलिस से 24 घंटे में कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान जगदीश पलड़िया, रमेश चंद्र, ईश्वर दत्त, हर्षवर्धन भट्ट, मेहुल साह, हर्ष रजवार, प्रदीप पांडे, धर्मेंद्र शर्मा, हिमांशु नयाल, रोहित पांडे, जितेंद्र बोरा, भोपाल पांडे, प्रकाश पांडे, तारा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें