फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बेटे की मौत पर कोतवाली में शव रखकर प्रदर्शन

Wed, 07 Feb 2024 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
लालकुआं कोतवाली में प्रदर्शन करते मृतक विशाल के परिजन और सैकडों लोग।
विज्ञापन
लालकुआं। जानलेवा हमले में घायल युवक की बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटे की मौत से आक्रोशित स्वजनों ने हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने के लिए कोतवाली में शव रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

25 एकड़ कॉलोनी में एक सप्ताह पूर्व कॉलोनी के ही कुछ युवकों ने विशाल शर्मा और लक्ष्मण सिंह चौहान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। हमले में विशाल शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में पुलिस तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मंगलवार तड़के युवक की इलाज के बीच मौत हो गई। विशाल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बरेली से विशाल के शव को लेकर कोतवाली पहुंचे। माता-पिता और बहनों के साथ दो सौ से ज्यादा लोगों ने पुलिस से विशाल के हत्यारों को तत्काल कठोर सजा दिलाने की मांग कर कोतवाली में प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने आरोपी परिवारों को कॉलोनी से हटाने की मांग की। उन्होंने वारदात में अन्य लोगों की संलिप्तता होने का भी दावा किया। साथ ही उनकी गिरफ्तार की मांग की। विशाल की मां और बहन प्रदर्शन के बीच बेसुध हो गईं। कोतवाली पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों को पुलिस के वाहन से घर छुड़वाया गया



नौकरी की तलाश में था विशाल

देर शाम गमगीन माहौल में परिजनों की मौजूदगी में नगर के मुक्तिधाम में विशाल की अंत्येष्टि की गई। सेंचुरी पेपर मिल में कार्यरत पिता कमलेश्वर कुमार शर्मा, मां विमला देवी, भाई आलोक शर्मा और बहन निधि, नेहा और डिंपल का रो-रो कर बुरा हाल है। विशाल दो भाइयों में छोटा था। विशाल आईटीआई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में था।
विज्ञापन






बीचबचाव करना महंगा पड़ा विशाल को

पच्चीस एकड़ कॉलोनी में इंस्टाग्राम में शेयर एक पोस्ट के बाद दो पक्ष में विवाद हो गया था। इस दौरान कुछ युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी। इस पर विशाल बीचबचाव करने के लिए पहुंचा। इस पर आरोपी युवकों ने विशाल को पीट दिया था। हमले में विशाल गंभीर घायल हो गया था। 25 एकड़ कॉलोनी में आए दिन आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। लोग लंबे समय से बाहरी लोगों के सत्यापन की मांग उठा रहे हैं लेकिन नतीजा सिफर है।
विज्ञापन

लालकुआं कोतवाली में प्रदर्शन करते मृतक विशाल के परिजन और सैकडों लोग।

लालकुआं कोतवाली में प्रदर्शन करते मृतक विशाल के परिजन और सैकडों लोग।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें