नैनीताल। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद नैनीताल की ओर से डीएसबी परिसर और एनसीसी कार्यालय में गेट मीटिंग कर 18 सूत्री मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की गई। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया गया। परिषद के जिलाध्यक्ष असलम अली और परिसर के अध्यक्ष नंदा बल्लभ पालीवाल ने कहा कि कर्मचारियों की 18 सूत्री मांगें पूर्णतः न्यायोचित हैं। सरकार को कर्मचारियों के हित में सकारात्मक रुख अपनाते हुए मांगें पूर्ण करनी चाहिए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष इसरार बेग ने कहा कि कर्मचारी वर्ग दो हफ्तों से आंदोलनरत है लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर राजेंद्र सिंह ढैला, बिपिन चंद्र, प्रकाश पाठक, दिनेश चंद्र, मनीष कुमार, बृजेश जोशी, जगदीश तिवारी, राकेश बिनवाल, पूरन गुरुरानी आदि मौजूद रहे।