रामनगर। कुमाऊं विवि की परीक्षाओं में छूटे परीक्षार्थियों से ली जा रही सौ फीसदी लेट फीस का छात्रसंघ उपाध्यक्ष मनोज पांडेय ने विरोध किया है। उन्होंने प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने परीक्षा के आवेदन से लेट फीस हटाने की मांग की है। इस दौरान नीरज कंडारी, नितेश शर्मा, ऋषभ अग्रवाल, विशाखा चौहान, ध्रुव अग्रवाल, अमन सिंह विपिन आदि मौजूद रहे।