फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भगवानपुर जयसिंह में हो रही प्लाटिंग पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। तहसील क्षेत्र के भगवानपुर जयसिंह निवासी आनंद बल्लभ ने डीएम को ज्ञापन दिया। इसमें नियमों के विपरीत की जा रही प्लाटिंग पर रोक लगाने की मांग की है। आनंद बल्लभ का कहना है कि भगवानपुर जय सिंह में उनकी भूमि है। भूमि में कैलाश चंद्र पुत्र हीरा बल्लभ ने न्यायालय में कुर्रे बंटवारा का वाद दायर किया था लेकिन अभी तक बंटवारा नहीं हुआ है। आरोप है कि इसके बाद भी कैलाश चंद्र व नंदा बल्लभ पाठक द्वारा बगैर कुर्रे बंटवारे के जमीन की बिक्री की जा रही है। बेची गई जमीन में भूमाफियाओं के साथ मिलकर बगैर स्वीकृति के काॅलोनी बनाई जा रही है। उन्होंने प्लाटिंग पर रोक लगाने और अब तक की गई दाखिल खारिज को निरस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें