नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीएस रावत से छात्रनेताओं से मुलाकात कर स्नातक प्रथम सेमेस्टर के पंजीकरण शुरू करने की मांग की है। छात्रों ने कहा है कि उत्तराखंड समेत अन्य बोर्ड के 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं और सभी विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। छात्रों को अपने प्रवेश के बाद पढ़ाई करने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है। प्रवेश के एक से डेढ़ माह के अंदर उन्हें परीक्षाओं के लिए तैयारी भी करनी पड़ती है। इससे विद्यार्थियों को परेशानी होती है और उनके शैक्षणिक प्रदर्शन पर भी प्रभाव पड़ता है। उन्होंने जल्द पंजीकरण पोर्टल खोलने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में आशीष कबड़वाल, अभिषेक कुमार, तनिष्क मेहरा, करन सती आदि रहे। संवाद