भीमताल (नैनीताल)। छह साल से भीमताल में पार्किंग निर्माण की मांग धरातल पर नहीं उतर पा रही है। स्थानीय लोगों की मांग पर स्थानीय विधायक और प्राधिकरण के अधिकारी अक्तूबर से पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दे चुके हैं। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष सौरभ रौतेला ने कहा कि भीमताल में पार्किंग बनाने को लेकर कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं। रौतेला ने कहा कि बाईपास मत्स्य विभाग की भूमि और डांठ क्षेत्र में पार्किंग निर्माण की बात वर्षों से कही जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्किंग नहीं होने से आए दिन लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। रौतेला ने भीमताल में पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।