नैनीताल। अयारपाटा वार्ड के मनोज साह जगाती ने नगर पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल को ज्ञापन सौंपा है। इसमें लेक ब्रिज निविदा की शर्तों को सरल करने की मांग की गई है। उन्होंने निविदा में अनुभव की बाध्यता समाप्त करने को कहा है। इससे अधिक लोग निविदा में भाग ले सकेंगे और पालिका को अधिकतम राजस्व मिलेगा।