फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लावारिस जानवरों को गोशाला भेजने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। नगर क्षेत्र में लावारिस जानवरों के आतंक से लोग परेशान हैं। लावारिस जानवर लोगों को घायल करने के साथ खेतों में लगी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इससे स्थानीय लोग परेशान हैं। क्षेत्र के हिमांशु दानी ने कहा कि भीमताल क्षेत्र में लावारिस जानवरोंं की संख्या बढ़ गई है। बाहर से लोग जानवरोंं को यहां छोड़ जा रहे हैं। सड़क पर जानवरोंं के झुंड से सड़क हादसे का खतरा बना हुआ है। दानी ने नगर पालिका प्रशासन से नगर क्षेत्र में घूम रहे जानवरोंं को पकड़कर गोशाला भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें