फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बंद पड़े पर्वतीय और मैदानी रूटों पर बसें चलाने की मांग

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने बंद पड़े पर्वतीय और मैदानी रूटों में बसों का संचालन शुरू करने, निगम की बसों को प्राथमिकता देने, नई बसों को बेड़ा जल्द खरीदने सहित 11 सूत्री मांग रखी।
विज्ञापन


रोडवेज बस अड्डे में स्थित कार्यालय में शनिवार को उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने निगम की बसों की संख्या बढ़ाने और अनुबंधित बसों की संख्या घटाने की मांग की। साथ ही अनुबंधित ढाबों का अनुबंध समाप्त करने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यालय समझौते के अनुसार निगम के लिए बस बेड़ा नहीं बढ़ा रहा है। कहा कि निगम अनुबंधित बसों की संख्या लगातार बढ़ा रहा है जिससे निगम को घाटा हो रहा है। संगठन ने अनुबंधित सीएनजी और वाल्वो में एक ही चालक की डबल ड्यूटी लगाने की डिपो में समीक्षा करने, 1900 से 2400 ग्रेड पे को पूर्व की तरह बहाल करने, सभी डिपो में स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति करने की मांग उठाई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डीएल साह, शाखा अध्यक्ष राकेश राठौर, राम प्रकाश यादव, इक़बाल अहमद, नितिन दीक्षित, रघुबीर चौधरी, अनीस अहमद, सुखदेब सिंह, ब्रजेश सिंह, जलील अहमद, जीवन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें