गरमपानी (नैनीताल)। नैनीताल और अल्मोड़ा जिले से लगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में अल्ट्रासाउंड नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गरमपानी बार्गल की प्रधान गीता पाठक ने बताया कि अल्ट्रासाउंड नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अल्ट्रासाउंड जांच शुरू करने की मांग की है। छड़ा खैरना की प्रधान उषा पिनारी ने कहा कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं होने से शहरों की दौड़ लगानी पड़ रही है।