नैनीताल। रामगढ़ विकासखंड के ग्रामीणों ने भवाली डिपो की ओर से बंद की गई नैनीताल-हरतोला बस सेवा को फिर से शुरू करने की मांग की है। यह बस पहले सुबह सात बजे हरतोला से नैनीताल और शाम को वापस चलती थी। इससे हरतोला, डहरा, लोशज्ञानी सहित कई गांवों के क्षेत्रवासियों को सुविधा मिलती थी। सेवा बंद होने से प्रतिदिन आवाजाही करने वाले लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने सांसद अजय भट्ट के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजा है। यह मोटरमार्ग अब जौरासी गरमपानी से भी जुड़ गया है। इसमें जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील कुमार शर्मा, तारा दत्त तिवारी, भू प्रकाश शर्मा, गिरीश शर्मा, हेम चंद्र भट्ट, रमेश जोशी आदि के हस्ताक्षर हैं।