भीमताल (नैनीताल)। नगर के सिडकुल की सड़क के लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभासद शुभम नैनवाल ने कहा कि सिडकुल अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धूल से स्थानीय लोग परेशान हैं। सभासद ने डीएम से सिडकुल की क्षतिग्रस्त सड़क सही कराने की मांग की है। संवाद