फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शनि बाजार की दुकानों को सड़क से हटवाने की मांग

Fri, 25 Oct 2024 02:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार से मंडी की ओर जाने वाली सड़क के बीचोंबीच शनि बाजार की दुकानों के लगने से गौलापार के लोगों को मंडी तक आवाजाही करने में दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को नगर मजिस्ट्रेट और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर सड़क में लगने वाली बाजार पर रोक लगाने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने की मांग की।
विज्ञापन

गौलापार से पहुंचे काश्तकारों ने अधिकारियों को बताया कि गौलापुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण गौलापार के काश्तकार मंडी तक उपज पहुंचाने के लिए शनि बाजार रोड का उपयोग करते हैं, लेकिन शनिवार को कारोबारी सड़क में दुकान लगा देते हैं जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो जाती है और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अधिकारियों से शनि बाजार की दुकानों को सड़क से हटवाने और रास्ते को खुलवाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में हरेंद्र क्वीरा, गौरव कर्नाटक, मनोज मेहरा आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें