नैनीताल। डीएसबी परिसर के केपी छात्रावास में रिक्त सीटों के लिए वरीयता सूची जारी नहीं होने पर विद्यार्थियों ने नाराजगी व्यक्त की है। डीएसडब्ल्यू प्रो. संजय पंत को सौंपे गए ज्ञापन में विद्यार्थियों ने कहा कि छात्रावास भवन में मरम्मत का कार्य पूरा होने के बावजूद वरीयता सूची जारी नहीं की जा रही है। ऐसे में वह पीजी में महंगा किराया देकर रहने को मजबूर हैं। उन्होंने जल्द वरीयता सूची जारी करने की मांग की। ज्ञापन में छात्रनेता अभिषेक कुमार, देव चौहान, आशीष कबड्वाल आदि के हस्ताक्षर हैं।