फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: किसानों को बीमे का पूरा क्लेम दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। जिले के भीमताल, धारी, ओखलकांडा और रामगढ़ में किसानों को आलू की फसल का उचित बीमा नहीं मिलने से उनमें बीमा कंपनी के प्रति नाराजगी है। बृहस्पतिवार को अलचौना के प्रगतिशील किसान आंनदमणि भट्ट ने मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेमा राणा को ज्ञापन सौंपकर किसानों को फसल का पूरा बीमा दिलाने की मांग की है। भट्ट ने कहा कि किसानों ने साधन सहकारी समिति से बीमा कराया था लेकिन बीमा कंपनी की ओर से किसानों को पूरा क्लेम नहीं दिया गया है। इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बीमा कंपनी की ओर से हर साल पूरा बीमा नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें