भीमताल (नैनीताल)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के संविदा कर्मियों ने मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात कर कट ऑफ डेट बढ़ाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। संविदा कर्मियों ने संविदा, दैनिक और नियत कर्मियों को नियमितीकरण करने के लिए कट ऑफ डेट मार्च 2026 करने की मांग की। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मी सरकार से लंबे समय से नियमितीकरण की मांग करते आ रहे हैं। मंत्री ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर समस्या हल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मुकेश डालाकोटी, आनंद रखोला, मनोज शर्मा, कमल कुमार आदि मौजूद रहे।