फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रेलवे फाटक के जाम से निजात दिलाने की मांग

Fri, 10 Apr 2026 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। लालकुआं के लाइन पार क्षेत्र में रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से परेशान लोगों ने इसके स्थायी समाधान की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक जोशी के नेतृत्व में लोगों ने उप जिलाधिकारी रेखा कोहली के माध्यम से रेल मंत्री सहित कई अधिकारियों को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा कि गौला सड़क स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर अक्सर जाम लगा रहता है। इससे दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस जाते हैं। इस जाम से लोगों का समय बर्बाद होने के साथ स्थानीय व्यापार भी प्रभावित होता है। स्थायी समाधान के लिए ओवरब्रिज या अंडरपास के निर्माण की मांग की गई है। इस दौरान प्रदीप जलाल, चंदन सिंह, ललित कार्की, मुकेश जोशी, राकेश सिंह, मनोज पाठक, हिमांशु जोशी, पंकज, हरीश जीना आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें