गौलापार (नैनीताल)। वर्षों से अधर में लटके मोरनौला-मझौला सड़क निर्माण पूरा कराने की मांग फिर तेज हो गई है। रविवार को सड़क के अंतिम छोर चौदान पहुंचकर जनप्रतिनिधियों, पूर्व प्रधानों एवं ग्रामीणों ने निर्माणाधीन मार्ग का निरीक्षण किया। समाजसेवी कैलाश डालाकोटी के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण का लगभग 500 मीटर हिस्सा शेष रह गया है जिसे शीघ्र पूरा कराया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि एकत्रित साक्ष्यों को अधिकारियों एवं प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की जाएगी। इस दौरान विनोद चौसली, नेत्र सिंह बिष्ट, उमेश मेवाड़ी, चरणजीत सिंह, टीकम सिंह बिष्ट, सूरज और दयानंद हरबोला आदि मौजूद रहे।