फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ऑनलाइन दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। मेडिकल संचालकों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर ऑनलाइन दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। शनिवार को तहसील की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कुंती रत्नाकर के माध्यम से एसडीएम को भेजे ज्ञापन में ऑनलाइन दवा व्यापार का विरोध किया गया। मेडिकल संचालकों ने ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स और उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ के तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 20 मई के राष्ट्रव्यापी बंद की घोषणा का समर्थन किया। इस दौरान रामनगर ड्रग एंड केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश गर्ग, पुनीत मित्तल, इकरार हुसैन, मो. जफर सैफी, एमके रजा, अतीक वारसी, राजीव सक्सेना, संतोष अग्रवाल, शिवा ठाकुर, दिनेश पंत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें