हल्द्वानी। वार्ड-52 जजफार्म में सिंचाई गूल के पास वाली सड़क धंसने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विकास एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष विशंभर कांडपाल ने बताया कि पिछले दिनों सड़क पर पेयजल लाइन बिछाई गई थी लेकिन भरान ठीक से न होने के कारण सड़क धंस रही है। सड़क के कुछ हिस्से में वाहन फंस रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क दुरुस्त करने की मांग की है।