नैनीताल। कैंची धाम में बाबा नीब करौली महाराज के दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से पहाड़ की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। इससे नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर और रानीखेत जाने वाले स्थानीय निवासियों व पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर स्थिति पर मां नैना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजा। उन्होंने कहा कि यह स्थानीय पुलिस या प्रशासन की गलती नहीं, बल्कि सरकार के स्तर पर ठोस नीति की कमी है। बताया कि लगातार भीड़ के बढ़ने पर सुबह चार बजे से रात 10 बजे तक पहाड़ का ट्रैफिक रोकना व्यावहारिक समाधान नहीं है। उन्होंने मांग की कि सड़क मार्ग पर दबाव कम करने के लिए वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार हो और पंतनगर एयरपोर्ट को विकसित किया जाए। साथ ही, चारधाम की तर्ज पर सीमित पंजीकरण व्यवस्था लागू की जाए। संवाद