गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को हल कराने के लिए ग्रामीणों ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को ज्ञापन भेजा है। धनियाकोट के कृपाल सिंह मेहरा ने क्षेत्र में बंदरों और तेंदुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। सड़क किनारे बंद नालियों को खोलने, शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग में डामरीकरण, कफुल्टा-बारगल पेयजल पंपिंग योजना को सही कराने, गांवों में खराब पड़ी सोलर लाइटों को सही कराने की मांग की है।