पहाड़पानी (नैनीताल)। पहाड़पानी के व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा मेलकानी ने कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा से धारी ब्लॉक के किसानों का फसली ऋण माफ कराने की मांग की है। कहा कि किसानों को ओलावृष्टि से भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में लगी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। ऐसे में उनका ऋण माफ किया जाना चाहिए।