फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जूनियर हाईस्कूल का उच्चीकरण कराने की मांग

Sun, 21 Jun 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़पानी (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल पतलिया का उच्चीकरण कराने के लिए सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मोहन चंद्र मेलकानी ने कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि समीपवर्ती गांव के बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए आठ किलोमीटर दूर राजकीय इंटर कॉलेज पहाड़पानी जाना पड़ता है। गांव के 60 से अधिक बच्चे रोजाना आवाजाही करते हैं। अगर विद्यालय का उच्चीकरण हो जाता तो बच्चों को शिक्षा के लिए दूर जंगलों के रास्ते से होकर नहीं गुजरना पड़ता। मंत्री ने जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक प्रमुख भावना आर्य, ग्राम प्रधान दिनेश मेलकानी, नवीन चंद्र, भूपेश तिवारी, सतीश चंद्र, दयाकिशन, कृष्णा मेलकानी, ललित मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें