फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मानव-वन्यजीव संघर्ष पर काबू के लिए सख्त कदम उठाने की मांग

Wed, 08 Apr 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल के नेता व पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल ने प्रदेश में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर ठोस कदम उठाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा कि नैनीताल सहित प्रदेश में वन्यजीवों के हमले बढ़ रहे हैं। वर्ष 2026 के शुरुआती महीनों में कई लोग शिकार हुए। हाल में भीमताल में दो महिलाओं की मौत हुई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में भय है। फसलों व मवेशियों को नुकसान हो रहा है। जंतवाल ने घायलों को आजीवन मुफ्त इलाज, मुआवजा वृद्धि और मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने राज्य गठन से अब तक के हमलों के लिए समान नीति व कानून बनाने की मांग की। चेतावनी दी कि समय पर कार्रवाई न होने पर संघर्ष और बढ़ सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें