फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लालकुआं एसडीएम कार्यालय में स्टाफ तैनाती की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। लालकुआं तहसील में स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय में स्टाफ नियुक्ति करने के लिए अधिवक्ताओं ने सांसद अजय भट्ट को पत्र भेजा है। एडवोकेट इंदर सिंह तुलेड़ा ने क्षेत्रीय सांसद भट्ट को दिए गए पत्र में कहा कि उप-जिलाधिकारी की नियुक्ति के बावजूद कार्यालय के लिए स्टाफ की तैनाती नहीं होने के चलते कार्यालय से संबंधित कार्य नहीं हो पा रहा है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कार्यालय में स्टाफ नियुक्ति करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में एडवोकेट मान सिंह तुलेरा, भगवान सिंह माजिला और बलवंत सिंह बिष्ट आदि अधिवक्ता शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें